Trending

क्या आप जानते हैं बच्चे पैदा होने से पहले ही भाषा सीखने लगते है



माँ बनना एक सुखद एहसास होता है और जब हमें ये पता लग गए की बच्चे जन्म  से पहले ही भाषा सीखने लगते है तो ये सोने पर सुहागा होता है
नए अध्यन के आधारपर ये दावा किया गया है | अमेरिकन शोधकर्ताओं ने शोधो से पता लगाया है की बच्चे जन्म से एक माह  पहले दो भाषाओ मसलन अंग्रेजी व् जापानी भाषा में अंतर करसकते है।
शोधकर्ताओं ने गर्भवती दो दर्जन महिलाओ के गर्भस्थ भ्रूण की मेग्नेटोकार्डियोग्राम नामक विशेष यन्त्र से जांच की |
उन्होंने भ्रूण के पास बारी बारी से अंग्रेजी और जापानीभाषा के रिकॉर्ड को बजाया।
शोध में पाया पहले अंग्रेजी भाषा के भाषण का एक हिस्सा सुनने के बाद जब दूसरा हिस्सा जापानी भाषा का सुनाया तो बच्चे की दिल की धड़कनबढ़ गयी, पर फिर उससे दुबारा से अंग्रेजी भाषा का दूसरा हिस्सा सुनाया तो बच्चे की दिल की धड़कन की गति नहीं बढ़ी।
इससे इस बात की पुष्टि हो जाती है की बच्चे माँ के गर्भ में ही भाषा का ज्ञान ले लेते है 

No comments

Please Share your Valuable Comments