Trending

आधुनिक युग में AC में रहने का नुकसान

२१वी शताब्दी में ज्यादातर लोग घर हो या ऑफिस ,मेट्रो हो या मॉल ,हॉस्पीटलस ,लगभग सभी जगह AC का खूब प्रचलन हैं | इसका कृत्रिम तापमान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए नुकसानदायक हैं यह शरीर को कमजोर करता हैं | यही नहीं इसके अलावा ये और भी हानिकारक हैं |




1. यदि लगातार ३-४ घंटे से ज्यादा AC में बैठने वालो को जुकाम की शिकायत रहती हैं | ठंडी हवा में म्यूकस की ग्रंथि के कठोर होने के कारण सिनुस का खतरा भी बढ़ जाता हैं |
2. AC की ठंडी हवा के कारण आँखों को शुष्क कर देती है जिससे आँखों से जुडी समस्यायें उत्पन हो 
जाती हैं |
3. AC में रहने वाले लोगो के शरीर को AC के तापमान में सामंजस्य बैठाने के लिए ऊर्जा लगानीपड़ती है | जिससे थकान व तनाव लगाने लगता हैं | मनोनुकूल तापमान में बैठने के कारण शरीर की निष्क्रियता मोटापे के रूप में उभार कर आती हैं |

4. AC की सफाई बहुत जरुरी है | ऐसा न होने पर  उसके फ़िल्टर से धुल के कण निकलते है , जो साँसव काम रक्तचाप के रोगियों के लिए सही नहीं होते |

5. ज्यादा AC के प्रयोग से घुटने में अकड़न व जोड़ो के दर्द ,गढ़िया का रोग भी हो सकता हैं |

6. सेंट्रल AC का अधिक इस्तेमाल सिर दर्द की बीमारी को न्योता दे सकता हैं | क्योकि कृत्रिम तरीके से उत्पन काम तापमान रक्त संचार में कठिनाई व मस्तिष्क की कोशिकाओं में सुकड़न पैदा कर सकता हैं जिस कारण एकाग्रता में कमी आ सकती हैं |

 सावधानियां बरतने योग्य


1. बहार निकलने से  दस मिनट पहले AC बंद कर दे पंखे से शरीर का तापमान नार्मल करने के बाद ही बहार जाए |
2. AC की हवा सीधी सिर पर या आंखों में न लगे |
3. AC में बैठना अगर मजबूरी भी हो तो भी 2 घंटो के अंतराल में इससे दूरी बनाए |
4. AC से निकलकर धुप में जाने से परहेज करे |
5. सिर दर्द से परेशान  लोग ac में सिर ढककर रखे इससे सिर में होने वाले दर्द से आराम मिलेगा |
6. AC की सर्विस नियमित करवाएं |

No comments

Please Share your Valuable Comments