Trending

पांच अजीबोगरीब खाने की चीज़ें जिन्हे खाने से नहीं झिझकते लोग

वैसे तो दुनियां में लोग पता नहीं क्या क्या खा जाते हैं पर कुछ देशों में इसे भी लोग हैं जिन्हे पता होता है उन चीज़ो को खाने से सेहत ख़राब हो सकती है या फिर उन्हें खाने से जान का खतरा भी  होता है फिर भी लोग उन चीज़ों को खाने में पीछे नहीं हटते हैं और चाहे कुछ भी हो जाये उसे खाते जरूर हैं, जैसे की आपने सुना ही होगा की चीन, जापान, कोरिया में लोग कुत्ता, बिल्ली, मेंढक, कीड़े, चूहे, सांप जैसी चीज़ो को खाकर बड़े ही आराम और चाव से खाते हैं।

पांच अजीबोगरीब खाने की चीज़ें जिन्हे खाने से नहीं झिझकते लोग


ऐसी ही कुछ अजीब चीज़े के बारे मैं आपको बताने जा रहा हूँ जोकि दुनियां लोग आराम से खा जाते हैं चाहे उनमें से कितनी भी बदबू आ रही हो या फिर चाहे उनमे ज़हर ही क्यों न हो फिर  लोग मजे से  खाते हैं।

1. सन्नाकजी ( ज़िंदा ऑक्टोपस को खाना )


कोरिया के लोग इस डिश को बड़े ही खुश होकर खाते हैं, ये कोई आम डिश नहीं है बल्कि तिल के तेल में  ज़िंदा पकाया हुआ ऑक्टोपस होता है।  इसे  खाना बहुत ही खतरनाक होता है क्योंकि अगर कोई अधपके पैर को बिना ढंग से चबाये खा जाये तो उसका दम घुट सकता है क्योंकि इससे गला चोक हो जाता है। ऐसा करते हुए काफी लोगों की जान पहले ही जा चुकी है।
 

2. फुगु ( एक जहरीली मछली की डिश )


ये नाम मछली का है और डिश का भी।  इस मछली की डिश को किलर डिश के नाम से भी जाना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि इस मछली की आँख और दुसरे अंगो में ज़हर होता है, जिससे पेरालिसिस भी हो सकता है और तो और जान भी जा सकती है।

इस डिश हर कोई नहीं पका सकता है बल्कि इसको पकाने के लिए शेफ को लाइसेंस तो लेना ही होता साथ ही साथ दो से तीन साल की ट्रेनिंग एक्सपीरियंस का होना का होना जरूरी है।शेफ को ट्रेनिंग के दौरान इस मछली के ज़हर को निकलना सिखाया जाता है जोकि बहुत जरूरी है क्योंकि अगर कोई इसका ज़हर खा ले तो उसकी मौत भी हो सकती है यहाँ में आपको यह भी बताना चाहूंगा की एक मछली में इतना ज़हर होता है की वह तीस लोगो को मार दे और जापान में लोग इस डिश के बारे में सबकुछ जानते हुए भी बढ़ी खुशी से खाते हैं जैसे की उन्हें मरने का कोई खौफ ही नहीं होता है।  जापान में हर साल कम से कम पांच से ६ लोग इस डिश को खा कर मर जाते हैं।

 3. कासु मारजू ( एक ऐसा सड़ा हुआ चीज़ जिसमे कीड़े पड़े होते हैं )


ये एक ऐसी डिश है जोकि गैर कानूनी ढंग से इटली में खाई जाती है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक डिश मन जाता जाता है क्योंकि इसे भेड़ के दूध से बनाया जाता है आप सोच रहे होंगे की भेड़ के दूध से बनी डिश दुनिया की सबसे खतरनाक डिश कैसे हो सकती है वह इसलिए क्योंकि जबतक इसमें कीड़े न पड़ जाये तब तक इसे  तैयार नहीं मन जाता है और ये माना जाता है की जब तक इसमें कीड़े जिन्दा हैं तब तक ये डिश खाने के लायक है और अगर कीड़े मर जाते हैं तो इसे ख़राब मन जाता है। इस डिश को खाने के बाद कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसलिए यूरोपियन यूनियन ने इसे बैन कर दिया है।

4. हकरल ( शार्क का सड़ा हुआ मीट )


ये डिश ग्रीनलैंड शार्क के मीट से बनती है और ये सबसे ख़राब इसलिए मानी जाती है क्योंकि इसे फरमेंट करके बनाया जाता  है क्योंकि शार्क में ज़हर होता है और उस ज़हर को निकालने  से छ हफ्ते का समय लगता है। उसके बाद इसमें इतनी बदबू आती है की कोई आम आदमी इसे नहीं खा पाता है।  

 5. ब्लड क्लैम्ज


इस डिश को ब्लड क्लैम्स  है क्योंकि इसमें हीमोग्लोबिन जैसा लाल तरल  होता है जो खून की तरह होता है और ये पूरे ऐसा पसिफ़िक में पाया जाता है। शंघाई में इसपर 1981 में ही रोक लगा दी थी क्योंकि इसे खाने से लोगो को हेपेटाइटिस हो गया था।

No comments

Please Share your Valuable Comments